विज्ञापन

सदा मुस्कुराते रहना

Brajesh Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            चाहे जहां जिस हाल में हो ज़िंदगी तुम्हारी
        
                                                    
                            
सदा मुस्कुराते रहना
बड़ी प्यारी है ये हँसी तुम्हारी
सदा मुस्कुराते रहना
ज़िंदगी का क्या है मुश्किलें आती ही रहती हैं
पहाड़ों से निकल कर सागर तक नदी
कहां बिना अड़चन के बहती है
नदी की कलकल सी है ये शोख़ी  तुम्हारी
सदा मुस्कुराते रहना
बड़ी प्यारी है...।
ख़ता औरों ने की है तो सज़ा
ख़ुद को क्यूँ यूँ देना
धता औरों ने दी है तो बदला
ख़ुद से क्युँ लेना
यही आदत नहीं अच्छी तुम्हारी
सदा मुस्कुराते रहना
बड़ी प्यारी है...।
7 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Chaturvedi

181 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10278 कविताएं

View Profile