विज्ञापन

भावों को समेटे दरिया सा

Brajesh Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जाने कितने डर कितनी आशंकाएं
        
                                                    
                            
कितने दर्द समेटे बैठा हूँ
पर कुछ ही लोग इस दुनिया में
जिनसे मैं कुछ कुछ कहता हूँ
अपने मन के अंतर्द्वंदों को
बस लिखता गीतों और छंदों में
फिर भी ना सब कुछ कह पाता
कि मन उलझा रहता किन फंदों में
भावों को समेटे दरिया सा
बस यूं ही निरंतर बहता हूँ
लहरों के थपेड़ों को हर पल
साहिल के माफिक सहता हूँ
ऐसे ही बस इस जीवन को
अपने से लपेटे बैठा हूँ
जाने कितने डर...।
3 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Kumar

4253 कविताएं

View Profile

Diya Singla

31 कविताएं

View Profile

Herat Indori

3 कविताएं

View Profile