विज्ञापन

सजग आँखें

बृजेश पाण्डेय

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कोशिशें लाखों करे मुझको गिराने की कोई।
        
                                                    
                            
कर्मरत हूँ, है न चिंता, इस जमाने की कोई।

जानता हूँ मैं हक़ीक़त, खेल सब शतरंज का,
है रची साजिश नई, मुझको फँसाने की कोई।

सब खिलाफत में खड़े हैं दुश्मनी ठाने हुए,
साथ मालिक फिक्र तब क्यों हो निशाने की कोई।

आज उसने आइना फिर से दिखाया सत्य का
बात सच्ची वो कही है अब ठिकाने की कोई।

मैं बहक सकता नहीं आँखें ये मेरी हैं सजग,
चालबाज़ी व्यर्थ होगी बरगलाने की कोई।

जुर्म की तफ़्तीश कितनी इस ज़माने में हुई,
जुर्रतें करता नहीं है, सच सुनाने की कोई।
-बृजेश पाण्डेय विभात
3 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Pradeep Kairana

2 कविताएं

View Profile

Kunwar Sarvendra

167 कविताएं

View Profile