विज्ञापन

भूल मत जाना

BIPIN PANDEY

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मिला है कोष जो प्रभु से लुटाना भूल मत जाना
        
                                                    
                            
किसी रोते हुए को तुम हँसाना भूल मत जाना

बड़े अनमोल होते हैं ,सभी संबंध दुनिया में
कोई यदि रूठ जाए तो मनाना भूल मत जाना

नई पीढ़ी बिना भटके करेगी प्राप्त गौरव को
उन्हें सद्ज्ञान की बातें सिखाना भूल मत जाना

मनाओ हर खुशी मिलकर तभी तो दोगुनी होगी
बनाए मित्र जो उनको बुलाना भूल मत जाना

हताशा दुःख में सारे नहीं पतवार बनते हैं
जो आएँ आँख में आँसू छुपाना भूल मत जाना

शहर ये हादसों का है रहे बस ध्यान इतना-सा
मिले जो हाथ उससे तुम मिलाना भूल मत जाना

पतित को पूत करती है प्रदूषित हो भले गंगा
मिले जब भी कभी मौका नहाना भूल मत जाना

- डाॅ बिपिन पाण्डेय

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

437 कविताएं

View Profile

malti gupta

16 कविताएं

View Profile