विज्ञापन

एक अनचाहा गीत(एक पुरुषसत्तावादी की दृष्टि से)

binoy mb

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बिना आँखों वाली एक औरत ने कहा, औरत को काजल नहीं लगाना चाहिए।
        
                                                    
                            
बिना कानों वाली एक औरत ने कहा, औरत पर झुमके अच्छे नहीं लगते।
कटी हुई नाक वाली एक औरत ने कहा, औरत के लिए नथनी का क्या लाभ!
बिना पैरों वाली एक औरत ने कहा, औरत को पायल की क्या जरूरत!
झड़ चुके बालों वाली एक औरत ने कहा, औरत की सुंदरता के लिए बाल जरूरी नहीं!
तब बिना सिर वाली औरत ने क्या कहा? कैसा सवाल है, मूर्ख! इस दुनिया में औरतों के पास सिर ही कहाँ होता है?!
बल्कि इस दुनिया में सबके सब सिरविहीन हैं!
बच्चे को जन्म देने, उसे स्तनपान कराकर पालने के सिवा, आखिर औरत किस काम की है?
तानना तानना तानिनारो, तानना तानिना तिन्तिनारो...! 
24 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

13612 कविताएं

View Profile

Aalam-e-Ghazal Parvez

290 कविताएं

View Profile