विज्ञापन

दीपशिखा सा जीवन

binoy mb

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            प्रकाश की तपिश
        
                                                    
                            
और
अँधेरे की अंधता
के बीच,

दीपशिखा बनकर
धीरे धीरे
जलती हुई
एक प्राण-ज्योति।

तेल में उबलती
आशाएँ,

बाती बनकर
सुलगता हृदय,

लौ बनते
स्वप्न,

धुएँ में
आँखें मलती
स्मृतियाँ।

दिन भर
जलती परछाइयाँ,

रात की
आर्त साँसें।

मोम की तरह
पिघलता समय,

राख को
चूमती धरती।

प्रकाश और
अँधेरे की
दहलीज़ पर,

क्षण भर के
दीप।

अपनी ही लौ में
अपना अर्थ
लिख भी न सकने वाले,

चुपचाप
अपने भीतर ही
अपनी पूरी उम्र
जलाकर समाप्त हो जाने वाले।
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile