विज्ञापन

वेलेंटाइन डे : प्यार का दिन

Binod Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            वेलेंटाइन डे का अवसर था
        
                                                    
                            
हम पे भी मोहब्बत का असर था
ना कोई हमदम, ना कोई हमसफ़र था
मैं भी निकल पड़ा प्यार के चौराहे पर
हाथों में लाल गुलाब लेकर
करता रहा इन्तजार गुलाब लेकर
लेलो मेरा गुलाब अपना गुलाब देकर
मन की मुराद मन में धरी की धरी रह गई
हाथों में गुलाब के फूल पड़े के पड़े रह गए
मन उदास ,चेहरा और फूल मुरझा गया
वेलेंटाइन डे हमारे समझ मे आ गया
मन मे प्यार का यह तरीका खटक रहा था
मन मोहब्बत के मृगमरीचिका में भटक रहा था
हम भारत के लोग रोज़ (गुलाब) ले देकर प्यार नहीं करते
हम तो रोज रोज हर रोज प्यार करते हैं
प्यार में जीते हैं प्यार में मरते हैं
वेलेंटाइन डे बहुत ही संगीन मामला है
भारतीय संस्कृति पर जोरदार हमला है


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anamika anant ch Singh

26 कविताएं

View Profile

Sooba Lal

954 कविताएं

View Profile