शब्द तुम्हारे ,गाता मैं हूं
वादा तेरा ,निभाता मैं हूं
दिल में आग लगाती तुम हो
उस आग को बुझाता मैं हूं
जख़्म भी तेरा दर्द भी तेरा
पर मरहम उसपे लगाता मैं हूं
ठुकरा कर मुस्कराना आदत तेरी
ठुकराए हुए लोगों को अपनाता मैं हूं
रुठना नाराज़ होना फ़ितरत तुम्हारी
हर बार तुम को मानता मैं हूं
तेरे दुपट्टे के हवा से जो बुझते है दीए
उन दीओ को आखिर जलाता मैं हूं
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें