प्यार का ना कोई आकार होता है
ना प्यार का कोई प्रकार होता है
प्यार तो बस प्यार होता है
छल कपट के भूमि पर
प्रेम के पौधे नहीं उगते
पावन प्रेम का वहाँ विस्तार होता है
जहाँ धर्म और संस्कार होता है
प्यार तो बस प्यार होता है
कोई जरूरी नहीं कोई प्यार करे तो करूं
कोई हमपे मरे तो, मैं उसपे मरू
लहू के हर कतरा में, हर साँस में
प्यार बरकरार होता है
प्यार तो बस प्यार होता है
प्यार है तो संसार है
प्यार सभी धर्मों का सार है
प्यार ही जीवन का अधार होता है
प्यार तो बस प्यार होता है
संवेदनहीन हिर्दय को एहसान नही होता
प्रेम परमशक्ति है उन्हे विश्वास नही होता
वंचित रह जाते है प्यार से जिनका
बन्द हिर्दय का द्वार होता है
प्यार तो बस प्यार होता है
प्यार बन्धन नहीं मुक्ति है मोक्ष है
प्यार वहाँ कतई न पनपता
जहाँ छल कपट और लोभ है
जीवन के लिए जितनी जरूरी है साँसे
उतना ही प्यार का दरकार होता है
प्यार तो बस प्यार होता है
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें