प्यार का प्रभाव अपरम्पार है
प्यार पर ही टिका सारा संसार है
प्यार को भावनाओं के सागर में रखना संभालकर
बातों-बातों में मत दे देना किसी को निकालकर
प्रेम कुदरत का सबसे बड़ा उपहार है
प्यार है तो दिल में न दरार है न कोई दीवार है
प्यार है तो नदी है झरना है जंगल और पहाड़ है
प्यार है बाग है फूल भंवरा और पराग है
प्यार है तो दुनिया में खुशबू और बहार है
प्यार है तो भक्त और भगवान है
प्यार है तो सारे समस्याओं का समाधान है
प्रेम और ईश्वर का एक ही वजूद है
जहाँ प्यार है वही ख़ुदा मौजूद है
प्यार मानव का सबसे बड़ा श्रृंगार है
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें