मुहब्बत भी आजकल व्यापार हो गया है
दौलत वालों का कारोबार हो गया है
महंगा फोन, महंगी कार
आलिशान बंगला, ऊंचे घराने तक शोहरत है
बस वही मोहब्बत है बस उन्हीं का मोहब्बत है
प्यार से नदी झरना, पर्वत पहाड़,
चमन और बहार, बादल और बरसात
इज़हार और इंतजार, करार और बेकरार
गायब हो गया, चकाचौंध में दफ़न हो गया
दिल लग नहीं रहा अब, दिल्लगी हो गई
इसलिए तबाह लोगों की ज़िन्दगी हो गई
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।