हम मज़दूर हैं खाली बैठना हराम है
हमारी जिन्दगी से गायब अराम है
सुबह से शाम तक जीने की जरुरत जोड़ लेते है
बूढ़े और कमजोर हाथों से भी पत्थर तोड़ लेते है
हमारा और कुदरत का रिश्ता बड़ा करीब का है
बिछाकर धरती को आसमान ओढ़ लेते है
खुदा की मेहरबानी है ,दुख और भूख सहलेते है
बिन जररुत के भी हम हंस के रह लेते है
हर मौसम हमारा दोस्त,हर मौसम के साथ रह लेते हैं
गर्मी सर्दी बरसात सब हम सब साथ सह लेते हैं
सबकुछ होने के बाद भी कुछलोगो को नींद नही आती
कभी कभी हम बिन खाए भी कयई बार सो जाते हैं।
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।