इस भीड़ भरे जग में देखो,
चेहरों का सागर उमड़ रहा है।
हर कोई अपनी दौड़ में है,
पर दिल कहीं सिहर रहा है।
कंधों से कंधे भी टकराते हैं,
निगाहें मिलकर भी खो जातीं।
पर जब दिल को सच्ची चाह हो,
तो संगतियाँ भी साथ नहीं आतीं?
सपनों की नगरी में बिखरे हुए,
लाखों किस्से अधूरे से हैं।
हर कोई अपनों की चाह में,
फिर भी अकेले बेसहूर से हैं।
सन्नाटे में आवाजें गुम हैं,
रोते दिल की कोई सुनता नहीं।
इस जीवन की दौड़ में लगता,
किसी का यहाँ कोई नहीं।
राहों में कितने लोग मिले,
कुछ पल संग चले, फिर बिछड़ गए।
हँसी की परछाइयाँ छूट गईं,
और आँसू आँखों में अटक गए।
हर चेहरा बस मुखौटा लगता,
सच्ची पहचान कहीं खो गई।
अपनों में अपनापन ढूँढ़ते ढूँढ़ते,
जाने क्यों हर आस बुझ गई।
कोई सुनता नहीं किसी की यहाँ,
हर कोई अपनी ही धुन में है।
भीड़ में भी तन्हाई गहरी,
जैसे कोई जंजीर गले में है।
सपनों का मेला सजा यहाँ,
पर रिश्तों का दीपक जलता नहीं।
हर कोई अपने दुःख में डूबा,
किसी का यहाँ कोई नहीं।
कंधों पर बोझ भरे सवाल,
मगर सहारा देने वाला है कौन?
थककर जब मन टूट सा जाए,
गहरी सास बनाए उम्मीदों का मौन?
चाहे महलों में रह लो तुम,
या झोपड़ियों में जी लो कहीं।
अंत में सबको यही कहना पड़ता,
किसी का यहाँ कोई नहीं।
-बिनोद कुमार सक्सेना