पूरे विश्व का कोना कोना
गुंज रहा है कोरोना कोरोना
कोरोना का कैसा कोहराम है
संसार हाथ जोड़ कह रहा राम राम है
इसका बहुत ही तेज प्रहार है
अब तक हो गये शिकार दस हजार है
तुमसे भयभीत हो कर काल कोरोना
बन्द हाट बाजार है
कोरोना से इतना डरो ना
बताए हुए कुछ उपाए करो ना
भीड़भाड़ से दूर रहो, हाथ कर लो साफ
करीब नहीं आएगा करोना का बाप
पूरा संसार मिलकर कोरोना को हराएंगे
फिर से मिलकर दुनिया को स्वस्थ बनाएंगे
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें