एक तरकीब जीना आसान कर दिया !
खत्म सारा अपना अरमान कर दिया !!
खरीदार नहीं है बाजार में मेरे जमीर का,
जब से महंगा अपना ईमान कर दिया !
फ़कीरी ने बताई जब अमीरी की औकात
दौलत और शोहरत सब तेरे नाम कर दिया !
मेरे सच से सियासत सदमे है जनाब
मेरा कत्ल का जारी फ़रमान कर दिया !
अब डरता नहीं है मौत से "अनोखा"
जंग ए ज़िन्दगी का हम ने एलान कर दिया!
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें