रुपया आम जनता की बीच चलता है
खास लोगो के पास जाकर रुक जाता है
मेरे उम्मीद ,उम्मीद पर उम्मीद मत करना
हमारे दर पर आकर समन्दर भी सूख जाता है
आज तक पड़ा नही मैं प्यार के पचड़े मे
सुना है मुहब्बत मे दिल टूट जाता है
क्यूं संभाल कर रखूं रिश्तों को बेवजह
हर रिश्ता एक न एक दिन टूट जाता है
पढ़े लिखे भी बेकार हैं ,अनपढ़ का कारोबार है
कहते है किस्मत जुड़ जाती है , भाग्य फूट जाता है
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें