2009 का अठारह सितंबर
था गूंज उठा, अवनि अंबर
जागरण हेतु दुनिया हर वर्ष
मनायेगी ' विश्व बांस दिवस'।।
विश्व सचेतता हेतु, होते आयोजन
उत्पाद प्रदर्शनीयों का प्रायोजन
लेखन प्रतियोगिता, वाद विवाद
बांस उपयोगिता पर होते संवाद ।।
"बांस दिवस 2026" का'मूल कथ्य'
हर सरहद से बाहर,बांस एक पथ्य
( Bomboo beyond boarder)
सर्वाधिक लंबा, दुनिया का घास
आक्सीजन उत्पादक पौधा खास।।
मड़वा से अर्थी दिखता प्रताप
निर्माण उद्योग का, 'हरा इस्पात '
गरीब का "सोना", करता पोषण
कई अर्थव्यवस्थाएं ,इससे रौशन
आर्थिक,सांस्कृतिक पर्यावरणीय,
सतत विकास में , अनुकरणीय
पर्यावरण हेतु, टिकाऊ उपयोगी
जलवायु परिवर्तन विरुद्ध सहयोगी।।
-विजय बहादुर तिवारी उर्फ