विज्ञापन

श्रद्धेय अरुण जेटली

Bijay Bahadur

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            अद्वितीय "शिक्षित,राजनेता
        
                                                    
                            
सहयोगी,समन्वयक प्रणेता
बुद्धि तर्क के तुम थे मानद
वाकपटु और न्याय विशारद

भाजपा के थे संकट मोचक
आलोचना के प्रतिआलोचक
जी एस टी प्रवर्तक पुरोथा
आजीवन संघर्षरत एक योद्धा

प्रतिभा के श्रेष्ठ प्रतिमान
ईमानदारी पे होता अभिमान
नियति के आगे एक न चली
हमें छोड़ गये श्रद्धेय जेटली

जीवटता के अद्भुत मिसाल
अजातशत्रु, भारत के लाल
विरोधी कर्मठता के कायल
कर जनता के मन को घायल

किस कारण मुंह मोड़ गये
हमें अकेला छोड़ गये
आजीवन परिवर्तन समर्पित
श्रद्धा सुमन आपको अर्पित।

बिजय बहादुर तिवारी, बोकारो
सर्वाधिकार सुरक्षित


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Aditya Mishra

1 कविता

View Profile