विज्ञापन

न्याय, बंधुता स्वतंत्रता और समानता ऐ मास्टर

Bhutaram Meghawanshi

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सवाल यह नहीं कि पूछा क्यों,
        
                                                    
                            
सवाल यह है कि आपने पूछा कैसे,
सवाल पूछना पूछना नहीं होता है,
वो होता है अपने हक हकूक की बात,
इसलिए सवालों को कर दिया जाता है नजर अंदाज,
और पूछने वालो का पूछो ही मत।

उन्हें नाना प्रकार के सवालों से घेर दिया जाता है जैसे किसी मेमने को भेड़िए घेर लेते है ऐ मास्टर।

पर मैं कहता हूं कि पूछिए सवाल,
सवाल ही जिंदा रखेंगे सवालों को,
जो अक्सर दबा दिए जाते हैं,
उनके द्वारा जो पसंद नहीं करते,
न्याय, बंधुता स्वतंत्रता और समानता ऐ मास्टर


 
एक महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all