विज्ञापन

वो गलियां आज भी पुकारती है

Bhuneshwar Anant

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            वो गाँव की गलियाँ मुझको पुकारें,
        
                                                    
                            
क्यों सूनी-सूनी देख, मैं उनसे भागूँ?
बचपन में तू कितना चहकता था,
चलते-चलते धूल यूँ ही उड़ाता था।

बरगद की वो छाँव भी मुझसे पूछे,
कहाँ गया वो झूला,
जिस पर तू मुझमें झूलता था?
तेरे चेहरे पर मासूमियत खिलती थी,
तेरी हँसी से मेरी हर शाख हिलती थी।

सूनी-सूनी नज़रों से वो तालाब मुझसे कहे,
कहाँ गईं तेरी वो अठखेलियाँ सखी?
पैरों में पैरी छनकाती,
पाखियों संग उड़ती,
वो चंचलता कहाँ गई तेरी?

देख रहा था चौपाल मुझे,
पूछ रहा था राजा-रानी की कहानी,
सूना-सूना सा लगता है अब सब,
सुन तो लूँ सच की कहानी तेरी ज़ुबानी।

मन बोझिल हो उठा मेरा,
याद आया वो दिन, जब बाँध के आया था सेहरा,
बैठा था दुल्हन के साथ इसी छाँव में,
हँसी से गूँज उठा था कभी ये बसेरा।

आज उसी वीराने में खड़ा हूँ,
अपनी यादों का बोझ लिए,
ग़म की मुस्कान होंठों पर आ गई,
गाँव की उजड़ी रौनक देख,
मुरझा गया मेरा चेहरा।
- भुनेश्वर अनंत
53 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7772 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile