सुबह आँख खुलते ही मोबाइल टटोले,
मधुर व्हाट्सऐप की घंटी रस घोले।
मैंने देखा, लिखा था—क्या हालचाल?
बस कर पगली, बीवी बैठी है, बचा मैं बाल-बाल!
फिर मैंने देखा रील,
उठने लगी दिल में फीलिंग।
मोबाइल न समझे स्त्रीलिंग न पुल्लिंग,
फिर भी देखकर खिल रहा था दिल।
बीवी जी देख रही थीं घूर-घूर,
बोलीं, जब से लिया है मोबाइल, रहते हो दूर-दूर।
बावरे से हो गए हो, हँसते हो अकेले-अकेले,
आखिर मोबाइल में है क्या, ज़रा हम भी देखें!
बीवी ने व्हाट्सऐप चेक किया,
लिखा था—हाय, आज मिल!
बीवी बोलीं—इसलिए लिया मोबाइल?
तभी खिल रहा है तेरा दिल!
-भुनेश्वर अनंत