तीनो का लोकों का स्वामी कौन है ?
यह यक्ष प्रश्न है ?
भगवान विष्णु, ब्रम्हा, महेश
महेश अर्थात् शिव शंकर अर्थात् महादेव
देवों के देव महादेव
जो और अन्य देव से अलग है
विलासिता त्याग कर भूतों प्रेतों के बने देव
बैठें है हिमायल के चोटीं पर कैलाश पर्वत पर
आसन उनका बाघ के चर्म है
त्रिशूल धारी डमरू बजाने वाले महादेव
वाहन है उनका नंदी नामक बैल
सरल ईर्ष्या दूर सब देवों से अलग हैं महादेव
शीघ्र प्रसन्न होने देव हैं महादेव
समुद्र मंथन से निकलने वाला तीव्रतम घातक गरल
से मचा हलचल देवों और राक्षसों में
कोई भी इस गरल ग्रहण करना नहों चाहता था
मची द्वंद दोनों समूहों में
समाधान ढूंढना कठिन एवं जटिल था
तीव्रतम गरल को पी कर महादेव
गले में धारण कर बने नीलकंठ
उनमें है एक कमजोरी जैसे जल्दी प्रसन्न होते हैं
वैसे ही क्रोधित भी होते हैं
जब मां पार्वती के पिता दक्ष प्रजापति
ने किया महादेव का अपमान
मां पार्वती कूद गई थी हवन कुण्ड में
तब शिव ने किया ताण्डव
हिल गया धा पृथ्वी और
कांप उठा ब्रह्मांड
हलचल मची तीनो लोकों मे
डमरू की आवाज से कांप उठा तीनों लोक
महादेव के रौद्र रुप देख कर
कैलाशवासियोः में हड़कंप मची
सभी देव सपरिवार सहित पधारे कैलाश में
किसी हिम्मत नहीं हुई उन्हैं मनाने की
विकराल रुप देख कर
यक्ष प्रश्न का उत्तर क्या होगा ?
देवों के देव महादेव
-भागवत प्रसाद नायक