उन्मुक्त चांद को यूं ही
शरमाते देखा ।।
झिलमिल तारों की बारातों में
धवल-तूल-शाटिका में लिपटी
श्रृंगार तेरा देखा ।।
अनंत-शांत विस्तृण व्योम में
मेघ अवगुंठन में चुपके से
इठलाते देखा ।।
बसंत की मधु भरी रजनी में
रजत-धवल रश्मियों में मंद मंद
मुस्काते देखा ।।
उन्मुक्त चांद को यूं ही
शरमाते देखा ।।
श्यामल नील सरोवर में विंबित
अमल अचल अंबु में यौवन तेरा
निखरते देखा ।।
नलिनी दल पर तुहिन कणों में
शरद की रजनी में अमृत रस
बरसते देखा ।।
दिन के शुष्क व्यथीत व्यारों को
शीतल मंद समीरो में प्रतिपल रुप
बदलते देखा ।।
उन्मुक्त चांद को यूं ही
शरमाते देखा ।।