विज्ञापन

आम लोग

BARUN KUMAR

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            यह आम लोग,
        
                                                    
                            
कभी खास तो छोड़ो
सेव, संतरा, नींबू भी ना हो पाए - -
यह बेचारे आम लोग जीवन भर आम ही रह गये ,
कभी इनके छिलके उतार दिए गए
बना दी गई उनकी जिंदगी खटाई
यदि बच गए, और पक गए
चूस कर फेंक दिए जाते रास्तों में

इनकी जरूरत हर जगह होती
राज दरबारों में , सभाओं में
भीड़ में ,
भेड़ बकरियों की तरह
रौद दिए जाते हैं ,
खालें इनकी उधेड़ ली जाती -
आवाज दबा दी जाती-
पर आम लोगों की समस्याएं कह कर
कितने राजा , महाराजा बन गए
कितने नेता , अभिनेता बन गए
पर आम लोग आज भी आम ही रह गए -

खैर इस आम सी सभा में
कुछ आम सी बातें कर के लोग खास हो गये
अरे आम लोग सिर्फ भीड़ इकट्ठा के लिए बुलाए जाते हैं
उन्हें सुनाए जाते हैं,
स्वप्न में दौड़ाऐ जाते हैं ,

कुछ शहीद होकर खास हो जाते हैं
पर कुछ तो गुमनाम पन्नों में भी गुमनाम हो जाते हैं ---

यह आम लोग बेवजह दौड़ऐ जाते हैं
जुलूस , रैलियों धरनें में आदरपूर्वक बुलाए जाते हैं
तख्तियां पकड़े , धूप में खड़े
अक्सर इन पर लाठी डंडे बरसाए जाते हैं
समाचार पत्रों , फोटो फ्रेम में यह नहीं आते
पर इनके सर मुस्कुराते , समाचार पत्रों में दिखाई देंगे ---

वैसे तो लोकतंत्र में सत्ता की
चाबी इन्हीं के पास होती है
फिर भी इन आम लोगों का कोई सम्मान नहीं होता
पर जाति , धर्म जरूर होता है
वे अडिग अड़े रहते हैं ,
अंदर गहराई तक जकड़े होते हैं
कभी-कभी आकाओं द्वारा दुलारे और पुचकारें जाते हैं
और समय-समय पर आपस में लड़ाए जाते हैं ---

देश की सारी व्यवस्थाएं इन्हीं की हाथ में है
सीमा से लेकर दफ्तरों तक
पूरी ईमानदारी से देश भक्ति निभाते हैं
खास लोगों के सामने शिद्दत से पेश आते हैं
भूख, प्यास ,बेटा ,जवान सब न्योछावर कर देते हैं
पर उनकी झोपड़ियां आसानी से तोड़ दी जाती
बस यूं ही कुछ जहर दिमाग में घोल दिए जाते हैं
बस यूं ही उन्हें कुछ कुछ खास प्रजाति बना दी जाती है ,
शायद वह भूल जाते हैं कि वह आम लोग थे -
निचोड़ते रहो , निचोड़ते रहो
6 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all