कस ली है कमर अब तो कुछ करके दिखाएंगे,
डोकलाम, पीओके भारत का था,
भारत का ही रहेगा,
या सर ही कटा देंगे।
हटेंगे नहीं कभी पीछे डर कर जुल्मों से,
तुम हाथ उठाओगे,
हम तेरा सिर ही काट देंगे।
हटेंगे नहीं कभी पीछे डर कर जुल्मों से,
बेशास्त्र नहीं है हम बल है हमें परमाणु अगि्न ब्रह्मोस का,
ब्रह्मोस से हम चाइना में तहलका मचा देंगे।
हटेंगे नहीं कभी पीछे डर कर जुल्मों से,
परवाह नहीं कुछ दम की, गम की नहीं,मातम की,
है जान हथेली पर एकदम में गंवा देंगे।
हटेंगे नहीं कभी पीछे डर कर जुल्मों से।।
- सोनपुर सम्राट बाबु ब्रजेश यादव
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।