विज्ञापन

कई कविताएँ बह जाती है।

Ayush Patel

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ‎कलम की स्याही , लाखो एहसाह, जज़्बात, मोहब्बत, लेकर उसके निब तक ही रह जाती है ,
        
                                                    
                            
‎कई कविताएं दिल से निकलकर बस आंखों से बह जाती है ।

‎वो सफ़ेद काग़ज़ के बीच में दो भीगे हुए धब्बे, लाखो शब्दों को समेटे बस सूख कर रह जाती है,
‎कई कविताएं  दिल से निकलकर बस आंखों से बह जाती है ।

‎कई कविताओं को सोख लेता है, तकिए का वो खोल,
‎कईयों को तो उस चद्दर ने अपने अन्दर समाँ लिया,
‎बहुत सी कविताओं को तो पेट का भूख पचा देता है, कुछ को तो जिम्मेदारियां खा जाती है , बचे हुए कुछ हृदय में समा कर साँसों तक ही रह जाती हैं,
‎कई कविताएं  दिल से निकलकर बस आंखों से बह जाती है ।

‎                                                              -  आयुष पटेल
एक दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

12618 कविताएं

View Profile

Nathuram Kaswan

8654 कविताएं

View Profile