विज्ञापन

क्लास मॉनीटर

Ayush Bharti

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जो क्लास में बने मानीटर,
        
                                                    
                            
कोरी शान दिखाते है !
आता जाता कुछ भी नहीं,
पर हम पर रौब जमाते है
जब क्लास में टीचर नहीं
तो खुद टीचर बन जाते हैं
कॉपी-पेंसिल लेकर
बस नाम लिखने लग जाते हैं!
खुद तो हमेशा बातें करे,
हमें चुप करवाते हैं!
अपनी तो बस गलती माफ़,
हमें बलि चढ़ाते हैं!
क्लास तो संभाल पाते नहीं,
बस चीखते और चिल्लाते हैं!
भगवान बचाएं इन मानीटर से,
इन्हें हम नहीं चाहते हैं


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

10845 कविताएं

View Profile