विज्ञापन

हां मैं मजदूर हूं

Ayaz Qureshi

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कितना बेबस हूं कितना मजदूर हूं
        
                                                    
                            
हां मैं मजदूर हूं, हां मैं मजदूर हूं

सडक पर ही है अब आशियाना मेरा
दुर है मंजिल पर ना ठिकाना मेरा
अपने घर अपने बच्चों से दूर हूं
हां मैं मजदूर हूं, हां मैं मजदूर हूं

ना भूख ना ही निवाले दिखे
ना ही पैरों के अपने छाले दिखे
अपने ग़म अपने दर्द में चूर हूँ
हां मैं मजदूर हूं, हां मैं मजदूर हूं

हां ये तो सच है कि घर में रहना है अब
पर ये तो बता और कितना सहना है अब
एक बिस्किट पर जीने को मजबूर हूँ
हां मैं मजदूर हूं, हां मैं मजदूर हूं

जिसने खुद को फकीर कहा था कभी
गरीब का हूं बेटा कहा था कभी
आज उसके लिए चश्मे बद्दुर हूँ
हां मैं मजदूर हूं, हां मैं मजदूर हूं

मेरा वक्त आया ना आयेगा कभी
इन हालातों को बदला ना जायेगा कभी
गम और बेबसी का मैं दस्तूर हूँ
हां मै मजदूर हूं, हां मैं मजदूर हूं

 अयाज कुरैशी


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Prasoon Saxena

973 कविताएं

View Profile