विज्ञापन

चाहती हूँ आख़िरी साँस तक उसको

Avni Kushwah

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            उसको मुझसे प्रेम नहीं,
        
                                                    
                            
पर ऐसा भी नहीं कि
उसे इंकार नहीं।

रहना चाहता है साथ मगर
उसे मुझ पर ऐतबार नहीं।
वो जानता है मेरी दीवानगी को
और कहता है — ये प्रेम नहीं।

येूँ तो हूँ अनकों मगर
उसके सिवा किसी का इंतज़ार नहीं।
कहने को तो हैं बहुत कुछ, मगर
सुनने के लिए वो मेरे पास नहीं।

चाहती हूँ आख़िरी साँस तक उसको
ज़िंदगी का हर लम्हा नाम उसके,
मगर मैंने अब मान लिया है कि
“उसको मुझसे प्रेम नहीं।”
 
55 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

637 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10393 कविताएं

View Profile