विज्ञापन

रिश्तों से बेदखल

Atmaram Yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            क्यों राम नहीं तुम बन सके
        
                                                    
                            
कारण तो बतला दो भईया ?
मातपिता से मुंह मोड़ा
कारण तो समझा दो भईया ?
कमी कहॉ हुई उनकी ममता में
क्यों बोलना वे भूले भईया ?
बहिन भाई से क्यों प्रीति तोड़ी
अनमोल खजाना क्यां पाया भईया?
जिस माता पिता ने जन्म दिया,
अंधेरी उनकी हर शाम क्यों भईया ?
उम्र के संग बढती गई उनकी पीर,
बहते उनकी ऑखों से नीर क्यों भईया?
राम भले ही तुम बन न सके
कठोर पत्थरदिल क्यों हुये भईया ?
लाल रूढे नहीं सब हिलमिल रहेंगे
खुशियों का घर क्यों न बनाया भईया?
धेला एक न बेटों से लिया मात-पिता ने
घर में उनका अपमान क्यों भईया?
बूढ़े कृशकाय हुये जब मात-पिता
वे पालनहार रोटी से मोहताज क्यों भईया ?
बूढ़े पेडों की तरह है मातपिता की छाया
फिर उनके जीते जी रिश्तेो बेदखल क्यों किये भईया ?
‘पीव’ सूर्य सा अस्त हो. सब सहते ये माता पिता
जीते रहो तुम सदा,देते ऐसा आर्शीवचन क्यों भईया?
राम भले ही तुम बन न सके
पर बेटे का फर्ज निभा दो भईया
जिन रिश्तों को तुमने बेदखल किया है
उनको गले गलाकर अपना लो भईया।


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Kumar

4215 कविताएं

View Profile

Priyanshu Saini

1 कविता

View Profile

N manglam

371 कविताएं

View Profile

Gurdeep Singh

143 कविताएं

View Profile