विज्ञापन

श्राद्ध तर्पण रहने दें

Ashu Shekhawat

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मेरा भी हक हैं इस घर में,
        
                                                    
                            
यें बात उसे समझाने दें।
उम्र के मारे इस दयार में,
ज़िन्दा हूं तब तक आने दें।

यें वृद्धों का आश्रम नहीं,
यें बदनसीब क़ैद खाना हैं।
तुम बिन जीना, जीना नहीं,
यें शब्द किसी को कहना हैं।

यें बात तुम्हें हीं कहनी थी,
बस तेरे घर तक आने दें।
उम्र के मारे इस दयार में,
सांसों को यही पे चलने दे।

कुछ साल बचे इन सांसों के,
कुछ साल बचे इन पासों के।
चलें जाएंगे छोड़ के सब कुछ,
तुम खुश रहना इन झांसों के।

देना हैं तो अभी दे निवाला,
फिर श्राद्ध तर्पण रहने दें।
उम्र के मारे इस दयार में,
सांसों को यही पे चलने दे।

 
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Sanjai kumar

103 कविताएं

View Profile