विज्ञापन

विश्वास नही होता..

Arvind Rai

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बहुत सी बातों का कोई,
        
                                                    
                            
जवाब नही होता,
सच्चे प्यार का कोई
हिसाब नही होता,

शाखों पर फूल आते हैं,
खिलते हैं,मुरझा जाते हैं
उम्र पूरी करते हैं,
और गिर जाते हैं,
उनकी खुश्बू का
कोई जवाब नही होता,

चाहते रहना किसी को,
एक तरफा ही सही,
प्यार में लेने देने का
हिसाब नही होता,

हर लम्हा घटती रहती है उम्र,
चाहे हमे इसका
एहसास नही होता,
कभी कभी बस भर भर आती है,
नजर मेरी,
इन आंसुओ का कोई
ख्वाब नही होता,

मेरे माथे से गिरते हुए पसीने में,
मेरे हाथो में पड़े हुए छाले में
कितनी मुश्किलें छुपी हुई है
एतबार नही होता,

मत परखो किसी को भी
मौजूदा हालात से,
कोयले में हीरा छुपा होता है,
सहसा ये विश्वास नही होता.|
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Nathuram Kaswan

8653 कविताएं

View Profile

SATYENDRA KUMAR

117 कविताएं

View Profile