मां के बिना अधूरी है ये ज़िंदगी,
उसकी दुआ से मिलती है बंदगी।
आंखों में उसके बसता है प्यार,
हर दुःख में बनती है ढाल हर बार।
गोद में उसकी सुकून का बसेरा,
दुनिया में सबसे प्यारा है डेरा।
त्याग की मूरत, ममता की खान,
हर दर्द सहकर, हंसती है जान।
दुआओं में जिसकी जादू सा असर,
हर राह में देती है शक्ति अमर।
मां के बिना सब सूना सा लगे,
उसका प्यार ही जीवन सजा दे।
- अरुन यादव