विज्ञापन

सकारात्मकता एक पहलू

Arun choudhary

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सकारात्मकता है जीवन की सजीवता,
        
                                                    
                            
यह है जीवन जीने की लय बद्धता
यह है जीवन की सारगर्भिता,
जीवन जीने की बढ़ा देती है यह रोचकता।

सकारात्मक बातें द्योतक है,समृद्धि,प्रेम,
उन्नति,मित्रता,और दीर्घायु जीवन का;
यह महत्वपूर्ण सूत्र है, मानव सभ्यता के जन्म
और विकास का।

नकारात्मकता के खोल से निराशा को बाहर कर,
जीवन में करती आशा का संचार 
जीवन पथ को सरल बना व्यक्ति के,
जीवन में कभी होने नहीं देती यह हार ।

नेतृत्व क्षमता विकसित करती,साहस में वृद्धि कर
दुश्मनों को करती यह कमजोर
सकारात्मकता राष्ट्र की है रीढ़,
देश की सेना का मनोबल बढ़ाती यह पुरजोर।

सपने यदि हो सकारात्मक ,
तो होंगे वास्तविकता की धरातल पे साकार,
सोच रखोगे नकारात्मक,तो नहीं दे पाओगे
अपने विचारों को वास्तविक आकार।

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all