विज्ञापन

हाय रे ये तकदीर

Arun choudhary

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मेरी तो तकदीर में यही लिखा है, इसी बहाने अपना दोष तकदीर पे मढ़ता है;
        
                                                    
                            
तुम्हारी तो तकदीर बहुत ही अच्छी है,कह के अपनी तकदीर को कोसता है;

चल छोड़ यार मेरी तकदीर में वह नहीं ,कह के दिल को संतोष दिलाता है;
मेरी तो तकदीर साथ ही नहीं देती, कह के अपनी तकदीर पे दोषारोपण करता है;

दूसरे की थाली में इंसान को ,हमेशा घी ज्यादा ही दिखता है;
इसीलिए तो जिन्दगी भर ,अपनी ही तकदीर को कोसता रहता है।

तकदीर तो साथ देती है परिश्रमियों का, कर्मवीरों का ईमानदारों का;
दोषी ना बता तेरी तकदीर को ये इंसान, दोष तुझमें हैं उसकी आड़ में इसे ना छिपा।

वही होता है जो तकदीर में लिखा है, कह के अपने आप को ना बहला;
कर्मवीर अपनी तकदीर लिखते खुद हैअपने हाथों से, संवारते भी हैं उसे अपने हाथों से।

मेरी तो तकदीर ही फूटी निकली, कह कर अपने निष्कर्मों को ना छिपा;
कभी ना कभी तकदीर ही साथ देगी,थोड़ा इस पे ऐतबार तो कर;

तकदीर को बदल दे अपने कर्मों से, सफल जीवन की ये राह तू ना छिपा ।

-हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all