विज्ञापन

बूढ़े पेड़ का लौटा यौवन

Arun choudhary

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मेरी महफिल में तूने जो शिरकत की,
        
                                                    
                            
इसलिए मैं तेरा शुक्र गुजार रहूंगा।

मैं धन्य हुआ तेरे कदमों के आगाज से,
महफिल जो आबाद हुई,
तेरी सुरीली आवाज से।

मैं वीरान खंडहर में पनपा अकेला एक पेड़,
दिन भर सुनसान मैं खड़ा
जिंदगी के रंगों को तलाशता रहता हूं,
आज तूने यहां आकर
हे कोयल तू ने यहां अपनी
कूक से इस वीरान जिंदगी में फिर बहार ला दी ।

वक़्त ने करवट ली जो, मालिक मुझे यहीं छोड़ शहर चला गया;
में अपनी इच्छाओं का दमन कर यहीं कैद रह गया।

आज तूने इस बूढ़े पेड़ पे बैठ, जो गाना है गुनगुनाया;
मुझे अपना वह बचपन याद आया।

अब एक बार फिर इस वीराने में भी आयेगी बहार,
समाज में हमारे जैसे बूढ़े पेड़ों का भी होगा उद्धार।

तुम्हें देख कर और भी पक्षी यहां चहाचहाएंगे चमन में,
मैं भी फिर से लहलहाने लगूंगा पूरे यौवन में।

-हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all