विज्ञापन

कितने रंग बदलते हो!

Arjun Prabhat

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कितने रंग बदलते हो !
        
                                                    
                            
अर्जुन प्रभात
कितने रंग बदलते हो ।
तुम दुनिया को छलते हो।।

तुम सबसे ज्ञानी सुलझे ।
खुशफहमी में पलते हो ।।

खुद को पर्वत दिखलाते ।
राई मगर निकलते हो ।।

ऊपर से शीतल दिखते ।
अंदर अंदर जलते हो ।।

बार बार ठोकर लगती ।
फिर भी नहीं संभलते हो।।

अपने मन की करने में ।
कितने भाव कुचलते हो।।

अर्जुन सोच समझ देखो ।
किस सांचे में ढलते हो ।।
-अर्जुन प्रभात
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all