विज्ञापन

फिर कैसी आजादी?

Arjun Prabhat

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            शोषण की चक्की चलती है, भ्रष्टाचार - मुनादी ।
        
                                                    
                            
जन गण मन हो त्रस्त जहां पर,फिर कैसी आजादी?

कदम कदम पर यहां लुटेरे अपना जाल बिछाए
रक्त मांस की बात न पूछो हड्डी तक खा जाए
हाकिम ही जब बना लुटेरा जाए कहां फरियादी ?
जन गण मन हो त्रस्त जहां पर,फिर कैसीआजादी?

भय है,भ्रष्टाचार भूख है, पग पग पर लाचारी
कहीं झोपड़ी,कहीं भवन है - यहां विषमता भारी
दिन दिन बढ़ती जाती भूखे नंगों की आबादी ।
जन गण मन हो त्रस्त जहां पर,फिर कैसीआजादी?

समता का अधिकार कहां है,कोई हमें बता दे
कहां छिपी अपनी आजादी, खोज उसे फिर ला दे
जिनके हाथों में सत्ता है ,काट रहे हैं चांदी ।
जन गण मन हो त्रस्त जहां पर फिर कैसी आजादी?

निर्भय चित्त न मस्तक ऊंचा जन घुट घुट जीता है
कोई सुरापान करता, कोई आंसू पीता है
रोज रोज त्योहार मनाते,मिल कर खाकी खादी।
जन गण मन हो त्रस्त जहां पर,फिर कैसी आजादी?
15 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kahar

5 कविताएं

View Profile