विज्ञापन

सुना था हमने भी वो कॉलेज की हर लड़की पे मरते थे ।

archna thakur

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            वो अक्सर डूब जाते थे मेरी आंखों के काजल में और हम देखकर उनको निगाहें फेर लेते थे ,
        
                                                    
                            

उन्हें तकलीफ होती थी मेरे पैरों की पायल से और हम देखकर उनको टहलना छोड़ देते थे।

कभी जो बिन बताए हम छुट्टियां करते थे कॉलेज से ,
सहेली से हमारी वो खैरियत पूछ लेते थे।

वो अक्सर हर किसी से मुस्कुरा कर बात करते थे ,
और उनकी दिल्लगी को हम भी खूब समझते थे।

फ़साने आम थे उनके और मशहूर थे किस्से ,
सुना था हमने भी वो कॉलेज की हर लड़की पे मरते थे ।
-अर्चना ठाकुर
21 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7673 कविताएं

View Profile