विज्ञापन

एक नई ट्रेंडिंग

Apoorv Dashora

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            चलिए आज हैशटैग हैशटैग खेलते हैं,
        
                                                    
                            
कुछ कमाई सोशल मीडिया की भी करते हैं,
सुनाई देगा कुछ दिन जोश सोशल मीडिया के गलियारों पर ,
स्टेटस, स्टोरीज और पोस्ट में ।
और कुछ दिन
न्यूज़ चैनल के एंकर्स की आवाजों में रोब,
और होंगे सवाल कुछ दिन सत्ता के नुमाइंदों से,
और फिर
हम में से कोई ढूंढ लेंगे समीकरण धर्म ,जाति, पार्टियों के लिहाज से,
और फिर कुछ दिनों बाद
वही खामोशियां, बे-रुखापन
और फिर वही मासूमों का रोना हंसेगा हम पर,
और किसी रोज अखबार में
नया बलात्कार का किस्सा ,नया तरीका ,
नयी जगह ,नया नाम और नया धर्म मासूम का।
तो मिल जाएगा नया तरीका बवाल मचाने का
और सोशल मीडिया पर पुरानी पर
एक नयी ट्रेंडिंग

-  जस्टिस फोर...


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
5 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

User

1 कविता

View Profile

Deepak Sharma

24 कविताएं

View Profile