रात का होना मतलब
सोना तो नहीं है।
जागते रहना मतलब
सपनों को खोना तो नहीं है।
माना कि राहों में अंधेरा बहुत है
पर हर अंधेरे का मतलब
सवेरा न होना तो नहीं है।
कुछ ख्वाब अधूरे हैं तो क्या हुआ
हर अधूरे ख्वाब का मतलब
उसे छोड़ना तो नहीं है।
उम्मीदें ना रखने का मतलब
जिंदगी का रुकना तो नहीं है।
एक ठोकर का मतलब
सफ़र का खत्म होना तो नहीं है।