विज्ञापन

नया भारत

anubhav jain

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            भारत मां की गोद में खेला
        
                                                    
                            
हर बच्चा हिंदुस्तानी है ।
पानी पीकर जहर उगलता
सांप वो पाकिस्तानी है ।
घाटी में जो घटित हुआ
वो घटना ना-मर्दानी है ।
छिपकर बैठे कायर सुन ले
खतम तेरी कहानी है ।

दीमक बनकर चॉट रहे जो
इन चंदन के बागानों को ।।
धूढ़-धूढ़ कर घुस कर मारों
गद्दारों और हैवानों को ।
दहसत के अकाओं सुन लो
अजहर का फन अभी कुचला है ।
ना-पाक ईरादे बाले क्यों तू
नये भारत में उछला है ।

जल में थल में नभ में देखो
भारत के वीर जवानों को,
तांडव करते आज देख लो
इन देश के दीवानों को।
अब की बार नक्से से
पाक का नाम मिटा देंगे,
एक-एक आंतंकी को ये
जहन्नुम तक पहुंचा देंगे ।
मोदी जी ने विश्व के हित में
यही फरमान निकाला है
दोनों ओर भारत लिखकर
सिक्का सही उछाला है।
-अनुभव निर्मल 
एक वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

419 कविताएं

View Profile