ये पानी
हरी घास
पेड़ो का भीगकर
झुक जाना
तिरछी गिरती हुई पानी की बूँदे
बिस्तर पर लेटकर
उन्हें देखता हुआ मैं—
आइने में
मेरे अरमान मुझे देखते है
मै उन्हें देखता हूं
फिर हम दोनों एक दूसरे से मुंह
फेर लेते है
और अंत में बचता है।
मेरे साथ मेरे चाय का कप
जिसपर लिखा है
लिव योर लाइफ |