विज्ञापन

तुम किसी काम के नहीं.....

Ankur Singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बात अब चाहे गलत हो या सही?
        
                                                    
                            
मेरे लिए अब तुम किसी काम के नहीं।

यही कहा था न तुमने जब मिले थे,
वक्त ने उस दिन मेरे होंठ सिले थे।
कहना तो बहुत कुछ था तुम्हें,
पर न जाने क्यूं आंसू बहुत गिरे थे।
जब जमाने से अपनी नजरें चुराए मैं तुम्हेंं देख रहा था,
तुम बेदर्द लहजे में कह रहे थे खड़े होकर वही।
बात अब चाहे गलत हो या सही.....

पहली बार एक शख्स ने पूरी तरह तोड़ दिया,
मुकाम का पता नहीं रस्ते पर छोड़ दिया।
कुछ समझ नहीं आ रहा कहां जाऊं,
खता क्या थी मेरी जो सब ने मुंह मोड़ लिया।
हर एक पत्थर की रंगत बदली सी लगी,
जो जेहन में नासूर बनकर चुभती रही।
बात अच्छी है गलत हो या सही....

बहुत समय लग गया संभालने में,
भीड़ में खुद को तलाशने में।
भगवान और इंसान दोनों पत्थर के हैं,
सब की हकीकत जानने में।
आज मैं हूंं जहां तेरी वजह से,
मैंने वही बात आज उससे कहीं।
बात अच्छी है गलत हो या सही....


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

kamlesh ranjan

1 कविता

View Profile