विज्ञापन

मिट्टी

Ankit Singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मिट्टी से ये कैसा डर।
        
                                                    
                            
मिट्टी के मनुष्य सारे, मिट्टी का मेरा घर

मिट्टी से ही उठ बना हूं मैं उफन
मिट्टी मैं ही हो जाऊंगा मैं दफन

प्रेमसागर, प्रेमभाव मिट्टी सा है मेरा स्वभाव
मिट्टी के है अंश सभी फिर भी क्यों आपसी तनाव

जलहीन कहीं तो कहीं रक्तमग्न ये मिट्टी
युगों से स्थिर यहां अपनी धुन में मग्न मिट्टी

अंकित रहेंगे ये शब्द सदा, मृत्युलोक लौट जाऊं अगर
मिट्टी के है मनुष्य सारे, मिट्टी का है मेरा घर

मिट्टी से ये कैसा डर
मिट्टी से ये कैसा डर।।

अंकित।

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all