भाग जाओ
या लड़ जाओ
भागोगे
कायर कहलाओगे
लड़ोगे
वीर कहलाओगे
जीतना, हारना तो बाद की बात है
लड़ना
अड़ना
साहस की बात है
साहस रखना बड़ी बात है
भागना छोटी बात है
वीर भागते नहीं है
अपने ऊंचे चरित्र का पता दो
जीत कर सबको बता दो।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'