या तो गंदगी रहेगी,या हम रहेंगे
हम सदा स्वच्छता संग रहेंगे
कब तक गंदगी में हम रहेंगे?
कब तक दुर्गंध हम सहेंगे?
हम सदा स्वस्थ रहेंगे
हम सफाई संग रहेंगे
हम अब और नहीं सहेंगे
अब हम शहर स्वच्छ रखेंगे
अब हम सफाई पसंद बनेंगे
अब हम स्वर्ग सा चम चम चमकेंगे।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'