जो नित पढ़ेगा
आगे वही बढ़ेगा
पुस्तकों से जो मित्रता करेगा
जो नित शिक्षा ग्रहण करेगा
शूर ,साहसी वही बनेगा
हक हेतु वही लड़ेगा
जो अधिकार जानेगा
वही अधिकार पाएगा
अंबेडकर पढ़े नहीं होते
तो उतना कुछ किए नहीं होते
गरीबों के लिए सशक्त हथियार
है शिक्षा का अधिकार
शिक्षा है एक उपहार
शिक्षा से होगा हमारा उद्धार
इसमें है छुपी शक्ति अपार
करो इसका प्रसार, प्रचार
बिना बनाए इसको व्यापार।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'