विज्ञापन

सहज कुमार और आजमगढ़

Ankit Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तमसा नदी के किनारे बसा आजमगढ़ है
        
                                                    
                            
यह विद्वानों, संतों,कवियों का गढ़ है
राम ने वनवास की पहली रात यहीं बिताई
तमसा के तट पर,दुर्वासा,दत्तात्रेय ने आश्रम बनाई
मऊ, अंबेडकर नगर, गोरखपुर
गाजीपुर, जौनपुर, सुल्तानपुर
हैं पड़ोसी हमारे आजमगढ़ के
यह जिला चले,बोले बढ़ चढ़ के
हरिऔध,कैफी आज़मी,राहुल का यहीं घर है
जिला यह इतिहास में अजर अमर है
वीरों की धरती यह रखती अलग पहचान है
हिंदुस्तान इसे मानता, इसे जानता जहान है
गया मैं यहां साल 1990 में
बी.एड. का प्रवेश परीक्षा देने
शहर यह अपने आप में शानदार है
यह जिला धान गेहूं का पैदावार है
मुबारक पुर की रेशमी साड़ी इसकी पहचान है
आओ देखो दुनिया वालों! यह चलता फिरता हिंदुस्तान है।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
एक महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3563 कविताएं

View Profile