सबसे बड़ा दान
है शिक्षा का दान
शिक्षक का करो सम्मान
शिक्षक हैं भगवान
शिक्षक हैं आसमान
शिक्षक हैं विद्वान
शिक्षक हैं दयावान
शिक्षक हैं चरित्रवान
शिक्षक से है जहान
शिक्षक चाहता शिक्षित हो हर इंसान
शिक्षक चाहता हो सभी विद्वान
शिक्षक की डांट फटकार
में है छुपा आशिर्वाद अपार
चाणक्य जैसे शिक्षक होते हैं भगवान
परशुराम जैसे शिक्षक होते हैं भगवान।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'